फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   24-year exile ends in Chitrakoot feeding lotus

24 साल का वनवास खत्म चित्रकूट में खिला कमल

Sat, 11 Mar 2017 11:43 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 11 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
24-year exile ends in Chitrakoot feeding lotus
बीजेपी - फोटो : self
भगवान राम की तपोभूमि की दोनों सीटों पर भाजपा का 24 साल का वनवास शनिवार को खत्म हो गया। मतगणना के आधे रूझान के बाद ही दोनों सीटों पर भगवा फहराने की सुगंध आ गई थी। यह अंतिम राउंड तक बनी रही। चित्रकूट सदर सीट से भाजपा के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने 26 हजार 936 और मानिकपुर सीट से भाजपा के आरके सिंह पटेल ने 44 हजार 464 मतों से जीत दर्ज की है। दोनों सीटों पर सपा व बसपा के निवर्तमान विधायकोें को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन

 
चित्रकूट विधानसभा सीट में कुल तीन लाख 56 हजार 445 मतदाताओं में दो लाख बीस हजार 757 मत पड़े थे। इसमेें भाजपा के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय 90366 मत लेकर सब पर भारी पड़े। इसके अलावा सपा के निवर्तमान विधायक वीरसिंह पटेल, बसपा के जगदीश गौतम की ही जमानत बच पाई अन्य 9 की जमानत भी जब्त हो गई।
विज्ञापन


 इसी प्रकार मानिकपुर विधानसभा सीट में कुल तीन लाख 25 हजार 573 मतदाताओं मेें एक लाख 95 हजार 433 मत पड़े थे। जिसमें भाजपा के आरके सिंह पटेल को 84988 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कांग्रेस की संपतपाल, बसपा के निवर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह पटेल के अलावा पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ही जमानत बचा पाए। अन्य दस की जमानत नहीं बच पाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed