फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   24 ghante bijalee ke lie 15 pheesadee se neeche laana hoga lain los : oorja mantree

24 घंटे बिजली के लिए 15 फीसदी से नीचे लाना होगा लाइन लॉस : ऊर्जा मंत्री

Mon, 10 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
24 ghante bijalee ke lie 15 pheesadee se neeche laana hoga lain los : oorja mantree
चित्रकूट। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को लखनऊ स्थित विभागीय कार्यालय से कानपुर, झांसी व चित्रकूट मंडल के जनपदों की वीडियो कॉफ्रेंसिंग से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 24 घंटे बिजली के लिए लाइन लॉस 15 फीसदी से नीचे लाना होगा।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने गलत रीडिंग पर बिलिंग की शिकायतों पर जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में शटडाउन से आपूर्ति प्रभावित हुई हो, वहां अतिरिक्त समय आपूर्ति देकर रोस्टर का अनुपालन कराएं। शासन की मंशा के अनुरूप आपूर्ति की जाए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार सभी गांवों को 24 घंटे आपूर्ति की सुविधा का महाभियान चला रही है। इसके लिए सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा। सांसद व विधायक 10-10 फीडरों की निगरानी का जिम्मा लेकर अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने चित्रकूट में गलत बिलिंग व टेबल बिलिंग की शिकायतों की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के आधार पर संबंधित बिलिंग एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर व अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed