{"_id":"5c800634bdec221448558456","slug":"21551894068-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में मिली जुड़वा बच्चों की हत्या की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में मिली जुड़वा बच्चों की हत्या की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में मिली जुड़वा बच्चों की हत्या की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। तेल उद्यमी के जुड़वा बच्चों की अपहरण के बाद हत्या से द्रवित हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव बुधवार की सुबह उनके घर पहुंचे। पीड़ित परिजनों को सांत्वना देकर कहा कि इस मामले में यूपी-एमपी पुलिस से लेकर हर संदिग्ध की जांच कराने की मांग प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से की जाएगी। इसकी सीबीआई जांच कराने की भी मांग होगी ताकि बच्चों के परिजनों को न्याय मिल सके। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने मृतक बच्चों के पिता बृजेश रावत से पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद कहा कि वह घटना के समय विदेश में थे। वहां टीवी देख रहा था अचानक भारत के चैनल में देखा कि चित्रकूट में ऐसी दर्दनाक घटना हुई है। जिससे वह द्रवित हो गए थे। हत्यारों को फांसी से कम की सजा नहीं मिलनी चाहिए। इस मामले में यूपी एमपी की पुलिस किसी भी संदिग्ध को न बचाए सभी को सजा मिले। पकड़े गए हत्यारों को फांसी की सजा कानून देगा। इसमें सीबीआई जांच से सब तथ्य सामने आएंगे। दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से इसकी मांग करेंगे। इस मौके पर भाजपा रमेश अवस्थी, पंकज अग्रवाल, आनंद सिंह पटेल, सुशील द्विवेदी, रंजना उपाध्याय आदि मौजूद रहीं।