{"_id":"5c7d6412bdec2214787e2194","slug":"21551721490-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खिलाफ प्रस्तुत किया नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद के खिलाफ प्रस्तुत किया नाटक
विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ प्रस्तुत किया नाटक
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर के पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम के आयोजन में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। आतंकवाद व दस्यु समस्या को लेकर नाटक प्रस्तुत किया। जिसकी अभिभावकों ने सराहना किया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सीतापुर स्थित श्रीजी परिसर में किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत, लोक गीत प्रस्तुत किया। फिल्मी गीत पर नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। आतंकवाद व दस्यु समस्या को लेकर नाटक प्रस्तुत किया। शिक्षा को लेकर अलख जगाया। कार्यक्रम में न्यायालय के एडीजे संजय सिंघल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होना चाहिए ताकि बच्चों का मन स्वस्थ्य रहे। कार्यक्रम विशिष्ठ अतिथि एडीजे सुभाष सिंह, अनुरोध मिश्रा सीजेएम आशुतोष सिंह एसीजेएम अरुण यादव, प्रदीप मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने संबोधित किया। विद्यालय के प्रबंधक रचित अग्रवाल ने विद्यालय की प्रगति बताई। इस मौके पर विवेक अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, डा सीताराम गुप्ता, डा, सुरेंद्र अग्रवाल, डा जेके गुप्ता, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, स्वप्निल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।