{"_id":"6125373e8ebc3e79fe2621be","slug":"20-thousand-examinees-gave-pet-in-the-district-chitrakoot-news-knp648016394","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी की परीक्षा में 1762 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी की परीक्षा में 1762 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
चित्रकूट के परीक्षा केंद्र में पीईटी की परीक्षा देने जाने के लिए लाइन में खड़े अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पीईटी की परीक्षा जिले के 22 केंद्रों में दो पालियों में कराई गई। भीषण गर्मी में अभ्यर्थी पीने के पानी के लिए परेशान रहे। केंद्र के बाहर भी मौजूद अभ्यर्थी के अभिभावकों को भी आस पास पानी की व्यवस्था न होने से प्यास बुझाने के लिए दूर जाना पड़ा। आयोग के पर्यवेक्षक डा. अशोक कुमार अग्रवाल सहित जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एडीएम जीपी सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिले के चित्रकूट इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, गोस्वमी तुलसी महाविद्यालय बेड़ी पुलिया, सेंट थामस विद्यालय, जगतगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, सेठ राधा कृष्ण पोद्यार इंटर कालेज सीतापुर, शिव जी इंटर कालेज रगौली शाहू जी महाविद्यालय सहित कुल 22 केंद्रों में परीक्षाएं कराई गई। सुबह से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के पास पहुंच गये। जिसमें समय होने पर परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों की तलाशी लेकर अंदर जाने दिया गया। अभ्यर्थियों के बैग आदि सामान को गेेट पर ही जमा कराया गया। डीआईओएस ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 11 हजार 137 पंजीकृत में 10 हजार 244 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 11 हजार 130 पंजीकृत में कुल 10 हजार 261 ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में कुल 1762 ने परीक्षा छोड़ दी। उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षा के साथ कोषागार के डबल लॉक में रखा गया है।
कुछ कठिन तो कई सरल प्रश्न पूछे गये
चित्रकूट। परीक्षा देने आये कौशांबी जिले के जय सिंह, प्रकाश कुमार, रोहित त्रिपाठी, महेश व मोनिका द्विवेदी, सरला ने बताया कि पीटीई की परीक्षा उन्होंने पहली बार दिया है। यह परीक्षा लेखपाल व अन्य पदों के लिए है। बताया कि परीक्षा में आये प्रश्न इतिहास, भूगोल, गणित व सामाजिक विज्ञान सहित गणित के रहे। जिसमें कठिन के साथ सरल भी प्रश्न रहे। जिससे निकलना मुश्किल हो गया। केंद्रों के सामने सबसे अधिक समस्या रही। अभ्यर्थी सड़कों के किनारे ही बाइक खड़ी कर परीक्षा देने के लिए चले गये।

- चित्रकूट के परीक्षा केंद्र में पीईटी की परीक्षा देने के बाद अपने जमा बैग मोबाइल व अन्य सामग्री ल?- फोटो : CHITRAKOOT

चित्रकूट के परीक्षा केंद्र से पीईटी की परीक्षा दे कर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन