{"_id":"61e6f384d0981009886fe296","slug":"20-corona-infected-and-found-in-the-eyes-of-small-parties-in-manikpur-seat-chitrakoot-news-knp6760366130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरेना संक्रमित 135","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरेना संक्रमित 135
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 135 पहुंच गई है। मंगलवार को 20 नये संक्रमित मिले हैं। पहले से संक्रमित मरीजों में पांच स्वस्थ हो चुके हैं।
मंगलवार को कुल 1372 लोगों की जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना की जांच की गई है। जिसमें 20 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर सभी को घरों में ही होम आइसोलेट कराया गया है।
सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में कुल संक्रमित 140 थे, मंगलवार को पांच स्वस्थ हो चुके हैं। अब 135 संक्रमित हैं।
पांच मंत्र कोरोना से रखेंगे दूर : डा. सूर्यकांत
चित्रकूट। कोविड टीकाकरण के एक साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के कोविड टीकाकरण के ब्रांड एंबेसडर डा. सूर्यकांत ने अपना अनुभव वर्चुअल साझा किया । कहाकि पांच मंत्रों को अपनाने से कोरोना से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में बैठक में डा. सूर्यकांत ने वर्चुअल कहाकि कोविड की पहली लहर में तो बचाव का कोई टीका था ही नहीं लेकिन दूसरी लहर में ज्यादातर वही लोग कोरोना की चपेट में आए जिन्होंने टीका नहीं लगवाया था।
कोरोना को मात देना है तो सबसे पहले हाथ मिलाने की जगह नमस्कार करना है और दूसरा हाथों को बार बार साबुन पानी से धुलते रहना है। तीसरा मंत्र भीड़भाड़ में जाने से बचना है और चौथा एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखनी है। पांचवां और आखिरी सबसे जरूरी मंत्र है कि मास्क का प्रयोग करें। मास्क आपको कई बीमारियों से भी बचाएगा।