{"_id":"5b84381b42c792466835fc6e","slug":"191535391771-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में भाई-बहन अचानक बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में भाई-बहन अचानक बेहोश
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय में भाई-बहन अचानक बेहोश, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मुख्यालय से सटे पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार की दोपहर को दो छात्र मध्याह्न भोजन के बाद अचानक गिरकर बेहोश हो गए। बेहोश हुए दोनों छात्र भाई-बहन हैं। यह देखते ही पूरे विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आकर दोनों छात्रों को संभाला और कुछ देर बाद उन्हें होश आने पर घर भेज दिया गया है।
सोेमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय रगौली में दोपहर को भोजन के बाद रगौली निवासी छात्रा साधना व उसका भाई कक्षा 7 के छात्र फुलवा पुत्रगण लखनवा की हालत अचानक खराब हो गई। दोनों विद्यालय परिसर में ही बेेहोश हो गए। यह देखकर अन्य छात्र दौड़कर शिक्षकों के पास पहुंचे और जानकारी दी। पूरे विद्यालय में हड़कंप मच गया। आसपास के कुछ ग्रामीणों ने छात्रों के परिजनों को भी सूचना दे दी। जिससे परिजन विद्यालय पहुंचे। दोनों छात्रों को ठंडे पानी के छींटे मारकर होश में लाया गया। कुछ देर बाद उनकी हालत सही होने पर घर भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि पहले तो उनकी तबियत खराब नहीं थी अब मध्याह्न भोजन के बाद अचानक किस कारण बेहोश हुए इसकी जानकारी नहीं है।
इस मामले में बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्ययम से जानकारी मिली है। मंगलवार को एबीएसए को भेजकर पूरे मामले की जांच कराकर रिपोर्ट मांगी जाएगी।