फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   18 injured after tractor collapses

ट्रैक्टर पलटने से 18 घायल

Thu, 29 Jun 2017 09:41 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Thu, 29 Jun 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
18 injured after tractor collapses
पीएचसी रामनगर में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भौंरी(चित्रकूट)।
विज्ञापन

मंदिर जा रहा तीर्थयात्रियों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 18 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
 
गुरुवार दोपहर मऊ थानाक्षेत्र के कटवा गांव निवासी गोलहरी परिवार व आसपास के लोग मनौती पूरी होने पर देवी पूजन के लिए रैपुरा थानाक्षेत्र के लोखरी स्थित देवी मंदिर जा रहे थे।
विज्ञापन

 
मंदिर के पास का रास्ता जर्जर होने से उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा देख चीख-पुकार मच गई। मऊ निवासी कलावती (35) पत्नी मोतीलाल, शिवकली (77) पत्नी बिज्जी, सुमन (11) पुत्री बैजनाथ, बक्कू (35) पत्नी चुनका,  गीता (35) पत्नी पप्पू, सुखरनिया (65) पत्नी राममनोहर, केशिया (75) पत्नी भइयालाल, खुशी (3) पुत्री मोतीलाल, गोलहरी (70) पत्नी गया प्रसाद, अनखा (35) पत्नी रामसजीवन, मैकी (70), कलावती (50) पत्नी छेदीलाल, रामभवन (10) पुत्र राजकुमार, शिवानी (7) पुत्री राकेश, बेसनिया (35) पत्नी कल्लू, शिवम (6) पुत्र कल्लू, अगनी (40) पत्नी जियालाल, बोरदी देवी (30) पत्नी गया घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को पीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष जेएन सिंह ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर है। अन्य लोग खतरे से बाहर हैं। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed