{"_id":"5b86dfcb42c7924639037e6d","slug":"171535565771-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक की टक्कर से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक की टक्कर से एक की मौत
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक की टक्कर से एक की मौत , एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ी। बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दिव्यांग संविदाकर्मी की मौके पर मौत हो गई। और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही ट्रक समेत चालक भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात ट्रक व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक घायल का ममेरा भाई था। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
पहाड़ी निवासी मदन सिंह(24) पुत्र देवनाथ मंगलवार की शाम गल्लामंडी परिसर स्थित पीसीएफ गोदाम में कंप्यूटर आपरेटर का काम करने आया था। वहीं उसका ममेरा भाई लोहदा निवासी गौरव सिंह(25) पुत्र संतोष कुमार प्राइवेट गार्ड के रूप में कार्यरत है। कार्य अधिक होने के कारण देर रात लगभग दस बजे वहां से दोनों निकले। गौरव अपनी बाइक पर ममेरे भाई मदन को बैठाकर घर की ओर आ रहा था। रास्ते में दोनों ने राजापुर मार्ग पर ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। लगभग 11 बजे दोनों घर की ओर आ रहे थे तभी सड़क पर अचानक मवेशी के आने से बाइक नियंत्रित हो गई। इस बीच सामने से आए बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दिव्यांग मदन की मौके पर मौत हो गई जबकि गौरव छिटककर दूर जा गिरा।
रात का समय होने के कारण सड़क के आसपास ज्यादा लोग नहीं थे जिससे ट्रक लेकर चालक भाग निकला। कुछ देर बाद वहां से गुजरे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष उदयप्रताप ने हमराहियों के साथ पहुंचकर घायल गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात चालक व ट्रक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।