फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   आज अल्लाह के पैगाम पर धूमधाम से मनेगी बकरीद

आज अल्लाह के पैगाम पर धूमधाम से मनेगी बकरीद

Tue, 21 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
आज अल्लाह के पैगाम पर धूमधाम से मनेगी बकरीद
आज अल्लाह के पैगाम पर धूमधाम से मनेगी बकरीद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कुर्बानी का पर्व बकरीद ईदुल अ जुहा धर्मनगरी में धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रशासन ने सभी मस्जिदों के आसपास सफाई कराकर चूने का छिड़काव करवाया। जिले भर के मुस्लिम समाज में पर्व को मनाने के लिए उत्साह देखा गया है। बाजार में सेवई व फल मिठाई की दुकानें सज गई हैं। मुख्यालय में ईदगाह परिसर में सबसे पहले नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया गया है।
ईदगाह के मौलाना मुफ्ती सलाहुद्दीन और मौलाना शब्बीर अहमद शादाब मिसबाही ने बताया कि बकरीद पर्व मनाए जाने के लिए सभी तैयारी हो चुकी हैं। मस्जिदों की सफाई कराकर नमाजियों के लिए टेंट व दरी का इंतजाम कर दिया गया है। मुस्लिम बस्तियों के आसपास सेवई की दुकानें सजीं हैं। जिसमें खूब खरीददारी हो रही है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि शहर की सभी मस्जिदों के आसपास सफाई करा दी गई है। इसके अलावा चूने का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन


यहां इतने बजे होगी नमाज
चित्रकूट। मुख्यालय के ईदगाह में सुबह आठ बजे सबसे पहले नमाज होगी। जामा मस्जिद में सुबह साढे़ आठ बजे, तरौंहा के डरियन टोला मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे, फरासन टोला मस्जिद में सुबह आठ बजकर 45 मिनट और नदी किनारे की मस्जिद में सुबह 9 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह छह बजे पहुंचेंगे पुलिसकर्मी
चित्रकूट। बकरीद पर्व पर शांति व कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के लिए एसपी मनोज कुमार झा ने पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। उन्होंने बताया कि हर मस्जिद के पास सुबह छह बजे ही सुरक्षाकर्मी पहुंचेंगे।


बकरीद का महत्व
चित्रकूट। बकरीद कुर्बानी का पर्व है। मौलाना शब्बीर अहमद शादाब मिसबाही ने बताया कि इस दिन मुस्लिम भाई दो रकात की नमाज अदा करेंगे। इसके बाद सभी अल्लाह का शुक्रिया कर विश्व में शांति बनाए रखने की दुआ मांगेंगे। एक दूसरे को पर्व की मुबारकबाद देने के बाद यथास्थान पर जानवरों की कुर्बानी देंगे। इस पर्व को अल्लाह का पैगाम मानकर मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed