फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   1636.30 lakh work plan approved

Chitrakoot News: 1636.30 लाख की कार्ययोजना को मिली मंजूरी

Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
1636.30 lakh work plan approved
चित्रकूट। जिला पंचायत की त्रिमासिक बैठक कार्यालय के सभागार में गुरुवार को हुई। इसमें पहाड़ी विकास खंड में शासन की तरफ से तालाबों की खुदाई के लिए स्वीकृत न मिलने, बैंकों से समय से लोन न पास करने को लेकर सदस्यों ने मामला उठाया। जिले के विकास के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग सहित अन्य योजनाओं से कुल 1636.30 लाख की कार्ययोजना स्वीकृत की गई है। बैठक में मुख्य अतिथि सांसद आर के सिंह पटेल रहे
विज्ञापन

जिला पंचायत की बैठक में जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद्र, राजरानी, प्रेमा ने कहा कि पहाड़ी विकास खंड में नये तालाबों के खुदाई के लिए शासन से स्वीकृत नहीं दी गई। जबकि इस क्षेत्र में पानी की समस्या से यहां के निवासी परेशान रहते हैं। पहाड़ी क्षेत्र से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जिस पर सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि इस मामले में वह केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को पत्र लिखेंगेे।
विज्ञापन

जिला पंचाायत भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाकर व्यावसायिक काम्पलेक्स बनाने के लिए कहा गया। पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी ने कहा पहाड़ी थाने के पास जिला पंचायत की भूमि में निर्माण कार्य कराया जाए। भवन निर्माण कराने सहित जिला पंचायत की भूमि मेंं कारखाना लगाए जाने पर लाइसेंस शुल्क की दरों में संशोधन करने को लेकर स्वीकृत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि जिले के विकास के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग सहित अन्य योजनाओं से कुल 1636.30 लाख की कार्ययाोजा स्वीकृत की गई है। जिला पंचायत सदस्यों ने जो भी सुझाव दिए हैं उन कार्यो को कराया जाएगा। इस मौके पर अपना दल विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी अमृत पाल कौर, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार, सहित जिला पंचायत सदस्य विनीत कुमार द्विवेदी, राजराम, उमाकान्त, विमला, अनुराधा, संगीता देवी,अनीता सिंह, मीरा, शिवऔतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed