फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   पति गायब हत्या की जताई आशंका, फटे कपड़े मिले

पति गायब हत्या की जताई आशंका, फटे कपड़े मिले

Wed, 22 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पति गायब हत्या की जताई आशंका, फटे कपड़े मिले
पति को गायब कर हत्या की आशंका, गांव के युवक पर आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। रैपुरा थानाक्षेत्र के लोहगढ़ी गुनवा निवासी महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर पति को गायब करने का आरोप लगाया है। आरोपी के घर से पति के फटे कपड़े मिलने पर हत्या की आशंका जताकर थाने में सूचना दी है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ किया है।
बुधवार की शाम लोहगढ़ी गुनवा निवासी मायादेवी ने रैपुरा थाना कुछ फटे कपड़े लेकर पहुंची। पुलिसकर्मियों को बताया कि यह कपड़े उसके पति के हैं जो मंगलवार की रात से गायब हैं। आरोप लगाया कि गांव के संतोष पांडेय से उसके पति सुकरू प्रसाद ने पुराना ट्रैक्टर डेढ़ लाख में खरीदा था। जिसकी पूरी रकम का भुगतान कर दिया था। इसके बाद ट्रंासफर आदि में ज्यादा खर्च होने पर ट्रांसफर नहीं कराया जा सका। मंगलवार को घर में 40 हजार की जरूरत पड़ने पर संतोष से कहा गया कि कुछ दिनों के लिए उधार रुपये दे दो जब रुपया लौटा देंगे तब ट्रैक्टर ट्रांसफर कर देंगे। इसी रकम को लेने के लिए संतोष पंाडेय ने उसके पति को अपने घर बुलाया था। इसके बाद से वह रात से घर नहीं लौटे।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि रात को ही वह संतोेष के घर गई तो वहां पति नहीं मिले। बुधवार की सुबह फिर उसके घर गई और घर के पास पति के फटे कपड़े मिले। जिससे तरह-तरह की शंका हो रही है। थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी संतोष पांडेय को गांव से लाकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा गायब सुकरू की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed