फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   15 IAS and 20 IPS camped during Prime Minister's visit

Chitrakoot News: प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर 15 आइएएस व 20 आईपीएस ने डेरा डाला

Sat, 21 Oct 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 21 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
15 IAS and 20 IPS camped during Prime Minister's visit
चित्रकूट । भगवान श्रीराम की तपोस्थली में 27 अक्तूबर को प्रधानमंत्री का आना निश्चित हो गया है। जिसको लेकर चित्रकूट में सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक में युद्ध स्तर पर की तैयारी चल रही है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की चार टुकड़ी पहुंच चुकी हैं। पूरे कार्यक्रम स्थल के पास 15 आइएएस व 20 आईपीएस ने डेरा डाला है। जानकीकुंड के अस्पताल से लेकर विद्याधाम, गोशाला तक जाने वाले मार्ग का दुरूस्तीकरण हो रहा है। श्रीतुलसी पीठ जगदगुरु रामभद्राचार्य के आश्रम तक की सड़क का रंगरोगन हो रहा है। दो हेलीपैड बन गए हैं। तीसरा स्टेडियम के पास बन रहा है।
विज्ञापन

सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड मध्य प्रदेश में एक निजी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आना है। यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक बताया जा रहा है। अभी तक प्रधानमंत्री के आने को लेकर कोई प्रोटोकाल जारी नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सतना डीएम अनुराग वर्मा, एसपी सतना आशुतोष गुप्ता, डीएम चित्रकूट अभिषेक आनंद, एसपी वृंदा शुक्ला पहुंचकर जानकारी ली है। हेलीपैड से लेकर दोनों प्रस्तावित कार्यस्थल तक के मार्ग व 100 मीटर आसपास रहने वालों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जानकीकुंड ट्रस्ट के प्रमुख रहे स्व. अरविंद भाई मफतलाल की 100वीं जयंती कार्यक्रम में चित्रकूट आकर इमरजेंसी केयर यूनिट का उद्घाटन करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री रघुवीर मंदिर बड़ी गुफा पर दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से मुलाकात करेंगे। भारतरत्न नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि देने व कामदनाथ मंदिर में भी दर्शन करने जा सकते हैं। शुक्रवार से प्रधानमंत्री के दौरे के बाद तक सद्गुुरु सेवा संघ ट्रस्ट के विद्यालय बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी चित्रकूट पहुंच सकते हैं। फिलहाल इस संबंध में अभी कोई अधिकारी या सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के कर्मचारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed