{"_id":"64cd4a84c4bb07d205050364","slug":"15-citizens-of-pakistan-reached-chitrakoot-police-engaged-in-investigation-chitrakutt-news-c-212-1-bnd1001-1165-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चित्रकूट पहुंचे पाकिस्तान के 15 नागरिक, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चित्रकूट पहुंचे पाकिस्तान के 15 नागरिक, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
चित्रकूट। पाकिस्तान के दो हिंदू परिवारों के 15 लोग शुक्रवार को जिले के संग्रामपुर गांव पहुंचे। स्वयंसेवी संस्था चलाने वाले के घर पाकिस्तानियों के ठहरे होने की जानकारी मिलते ही भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एलआईयू और पुलिस की टीमें गांव पहुंच गईं। घर की घेराबंदी कर पाकिस्तानियों से घंटों पूछताछ की। लाने वाले समाजसेवी को सीतापुर चौकी में बैठा लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना कि मामला गंभीर है। जांच के बाद ही कोई जानकारी दी जाएगी।
जिला मुख्यालय कर्वी से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित सीतापुर चौकी के संग्रामपुर निवासी कमलेश कुमार पटेल के साथ शुक्रवार की सुबह 15 पाकिस्तानी हिंदू गांव पहुंचे। कमलेश ने घर पर ही इनके रुकने का इंतजाम किया। पाकिस्तानियों के गांव पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इससे गांव में हलचल मच गई। धीरे-धीरे यह खबर सोशल मीडिया पर भी फैल गई।
पाकिस्तान के कराची स्थित खैरपुर निवासी राकेश कुमार और संतोष कुमार ने बताया कि बेरोजगारी और महंगाई के चलते लगभग दो माह पूर्व पाकिस्तान से भारत आए थे। कुछ दिनों तक दिल्ली स्थित भाटी माइंस में रिश्तेदारों के यहां रुके थे। वीजा की निर्धारित अवधि समाप्त हो गई है। इसके नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है। उधर, एसपी वृंदा शुक्ला के निर्देश पर पुलिस बल और एलआईयू के उपाधीक्षक अनुज मिश्र गांव पहुंचे। पाकिस्तानियों और उनको लाने वाले कमलेश से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है। पाकिस्तानियों से किसी को मिलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पाकिस्तानियों के कागजात की जांच की जा रही है। सभी के बयान लिए जा रहे हैं। मामला पाकिस्तान से जुड़ा होने के कारण गहनता से जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। इनको लाने वाले का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
बांदा: डीएवी इंटर कालेज में छात्रों की विज्ञान प्रदर्शनी सुबह 10 बजे।
9528032484