फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   सामूहिक विवाह सम्मेलन में 182 जोड़े विवाह में बंधन में बंधे

सामूहिक विवाह सम्मेलन में 182 जोड़े विवाह में बंधन में बंधे

Sat, 09 Feb 2019 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह सम्मेलन में 182 जोड़े विवाह में बंधन में बंधे

विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन जिले के सभी ब्लाक परिसर सहित सदर तहसील परिसर में किया गया, जिसमें कुल 182 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। शादी के बंधन में बंधे दुल्हा-दुल्हन सहित उनके परिवार के सदस्यों में खासा उत्साह देखा गया।
शनिवार को शहर के सदर तहसील सहित मऊ ब्लाक, पहाड़ी ब्लाक, व रामनगर व मानिक पुर ब्लाक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कर्वी तहसील में 41 जोड़े, मऊ में 36 जोड़े रामनगर में मानिकपुर में 36 जोड़े पहाड़ी में 35 जोड़े की शादी हुई, जिसमें 176 ग्रामीण क्षेत्र के व तीन नगर पालिका कर्वी, 2 माकिनपुर नगर पंचायत व एक राजापुर नगर पंचायत का भी जोड़ा शामिल रहा। इस तरह से 182 जोड़ों की शादी हुई। कर्वी तहसील में हुए कार्यक्रम में तहसीलदार राजू कुमार, नगर पालिका के अधिशाषी अभियंता नरेंद्र मोहन मिश्रा, सदर ब्लाक प्रमुख गुलाब सिंह पटेल, समाज कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मिश्रा, खंड विकास अधिकारी सदर कुलदीप सिंह, एडीओ पंचायत रमेश चंद्र गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि सुशील द्विवेदी, नीरज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लाक मऊ परिसर में हुए कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, ब्लाक अध्यक्ष शिवाकांत द्विवेदी, भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, विकास मिश्र, मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक मिश्रा,शारदा अग्रहरि ममता त्रिपाठी, प्रधान शंकर दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिकपुर ब्लाक परिसर में हुए कार्यक्रम में एक अल्पसंख्यक नसरीना बेगम पत्नी शबीब खान निवासी शिवनगर था। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद द्विवेदी, व ब्लाक प्रमुख ज्योत्सना वर्मा रही।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी आशाराम, अधिशाषी अधिकारी राम आशीष वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। पहाड़ी ब्लाक परिसर में हुए कार्यक्रम मेंभाजपा प्रदेश कार्य समित के सदस्य डा रणवीर सिंह चौहन, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध देशराज यादव, खंड विकास अधिकारी शेर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। पहाड़ी कस्बे में वैवाहिक जोडा़ें को लंच पैकेट में भोजन दिया गया। जिसमें दुल्हन व दुल्हे के परिवार को मात्र- पांच-पांच पैकेट ही दिए गए, जिससे उन्होंने नाराजगी जताई।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में 182 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed