{"_id":"5b8836bf42c7927c4532f1b6","slug":"141535653567-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जच्चा बच्चा की मौत लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जच्चा बच्चा की मौत लापरवाही का आरोप
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जच्चा बच्चा की मौत लापरवाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मानिकपुर के ऐलहा गांव की प्रसूता की प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
ऐलहा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी बुधवार को प्रसव दर्द से पीड़ित थी। देर शाम को उसे मानिकपुर अस्पताल लाया गया। जहां उसने मृत बच्चे को जना। इसके बाद प्रसूता की भी हालत बिगड़ गई। जिससे डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि रात को मौजूद स्टाफ ने उसकी पत्नी का सही तरीके से इलाज नहीं किया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही और शव लेकर गांव चले गए। इस मामले में सीएमओ डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास फिलहाल कोई ऐसी शिकायत नहीं आई है। इसके बारे में जानकारी की जा रही है। यदि मामला सही होगा तो दोषियों पर कार्रवाई होगी।