{"_id":"5a2d5bd24f1c1b87698c0d39","slug":"141512922066-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के महंत समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के महंत समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पति-बच्चों के साथ तीर्थक्षेत्र आई महोबा की महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक मंदिर के महंत समेत तीन लोगों के पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला।
प्रभारी कोतवाल संतशरण ने बताया कि महिला की तहरीर पर खुद को चित्रकूट के बालाजी मंदिर का महंत बताने वाले अर्जुन दास उनके वाहन चालक/चेले भूपेंद्रदास व एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों पर महिला को धमकी देने की भी धारा लगाई गई है। रविवार को आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम मंदिर गई थी लेकिन कोई नहीं मिला। इनकी गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीम बनाई गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। गौरतलब है कि शनिवार को महोबा के खन्ना थानाक्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में बताया था कि वह शौच क्रिया के लिए रामघाट किनारे गई थी तो मंदिर के पीछे चबूतरे पर तीन लोगों ने उसे पकड़कर दुष्कर्म किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
महंत को लेकर है विवाद
चित्रकूट। बाला जी मंदिर में महंत को लेकर विवाद चल रहा है। महंत मंगलदास का दावा है कि वह अधिकृत महंत हैं जबकि अर्जुनदास का दावा है कि दिवंगत महंत उन्हें ही गद्दी देकर गए हैं। दुष्कर्म मामले में नामजद होने के बाद महंत अर्जुनदास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वह घटना के समय मंदिर में नहीं थे। उसके विरोधी महिला को आधार बनाकर उन्हें फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। मंदिर की छवि खराब करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
मंदिर के महंत समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर
:- तीर्थक्षेत्र में महोबा की महिला से दुष्कर्म का मामला