फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   किसानों के मुद्दे के सहारे कांग्रेस कर रही अपने को मजबूत

किसानों के मुद्दे के सहारे कांग्रेस कर रही अपने को मजबूत

Tue, 27 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
किसानों के मुद्दे के सहारे कांग्रेस कर रही अपने को मजबूत
किसानों के मुद्दों के सहारे कांग्रेस बढ़ रही आगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अपने को मजबूत करने में जुट गई है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मनाई जा रही जनशताब्दी के माध्यम से कांग्रेस के शासन काल में किए गए कार्य जनता के सामने गिनाया जा रहा हैै। इसके साथ ही किसानों के मुद्दे व बरोजगारी की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन स्थानीय बिजली पानी, सड़क के मुद्दे से भटकी नजर आ रही है।
विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेेस का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक की जिम्मेदारी दी गई। कई प्रमुख स्थानों पर बैठक कर कार्याें की समीक्षा भी की गई। अब संवाद कार्यक्रम का आयोजन गांवों किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस शासन काल में किए गए कार्यों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर बताया जा रहा है कि किए गए वादे भाजपा नहीं निभा रही है।मध्यप्रदेश में किसानों के ऊपर चलाई गई गोली कांड को लेकर कांग्रेसी मुखर हो गए थे। जिसमें धरना प्रदर्शन के माध्यम से विरोध किया गया था।
विज्ञापन

--इनसेट
13 हजार से अधिक बनाए सदस्य
चित्रकूट। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा का कहना है कि चुनाव के बाद 13 हजार से अधिक सदस्य बनाए गए हैं। वही किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है। स्थानीय मुद्दे को लेकर भी प्रदर्शन कर व ज्ञापन दिए गए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस आलोक द्विवेदी का मानना है कि युवाओं को वरिष्ठों के साथ मिलकर बेहतर संयोजन बनाना पड़ेगा। आज भी केंद्र व प्रदेश में किसी भी दल की सरकार बने वह कभी भी कांग्रेस के त्याग बलिदान और ऐतिहासिक कामों की बराबरी तक नहीं कर सकती। झूठे प्रचार व जनता को धोखे में रखकर कुछ दल खुद को अच्छा साबित करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


:- कांग्रेस शासन काल के गिनाए जा रहे कार्य
:- स्थानीय मुद्दे से भटकती नजर आ रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed