{"_id":"5b8d677142c79246725bc1dd","slug":"131535993713-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे में शौचालय निर्माण को लेकर फैला तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे में शौचालय निर्माण को लेकर फैला तनाव
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में शौचालय निर्माण को लेकर तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर। एक तरफ ओडीएफ बनाने का प्रस्ताव तो दूसरी तरफ शौचालय बनाने का विरोध हो रहा है। जिससे परेशान नगर पंचायत ने निर्माण कार्य रोक दिया है। कस्बे के श्री तुलसी इंटर कालेज की बाउंड्रीवाल और सड़क के बीच के स्थान पर नगर पंचायत शौचालय का निर्माण करा रहा है। रविवार को विवाद होने के बाद निर्माण कार्य रोकने से लेकर कस्बे में तनाव फैल गया है। बस्ती के निवासियों ने शौचालय निर्माण कराने की मांग की। जबकि कालेज के प्रधानाचार्य ने एसडीएम से कहकर रोक लगवाई है। प्रधानाचार्य विंदेश्वारी दुबे ने कहा कि कालेज के पास शौचालय बनवाना सही नहीं है। कालेज की बाउंड्री के पास बन रही चार दुकानें ढक जाएगी। इन दुकानों के किराए से कालेज में निर्माण कराया जाएगा। इस लिए एसडीएम से मिलकर निर्माण कार्य रूकवाया है। सड़क पार दलित बस्ती के निवासी अशोक सोनकर, मटरू, फूला, दिनेश व कुसमा आदि ने कहा कि उनकी बस्ती में शौचालय नहीं है। इस निर्माण से सबको लाभ होगा। इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श द्विवेदी ने बताया कि जनहित में यह कार्य कराया जा रहा है। शासन की योजना के अनुसार कस्बे में शौचालय बनवाए जा रहे हैं। कालेज के शौचालय भी जर्जर हैं। बस्ती और कालेज के बीच इस शौचालय के बनने से कोई नुकसान नहीं है। इसका प्रस्ताव सात सभासदों ने स्वीकृत किया था। इसके बाद ही शौचालय बनाने का काम शुरू किया गया है। इस प्रस्ताव के अनुसार शौचालय का निर्माण तो होना ही है लेकिन डीएम या एसडीएम लिखित रूप से काम बंद करने को कहेंगे तो फिर बोर्ड की बैठक में नया प्रस्ताव लाया जाएगा।
---------------------------------------------------
दूसरी बार प्रदेश के स्वच्छ विद्यालय में चयन
अमर उजाला ब्यूरो
सरैया । भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मानिकपुर विकास खंड के अंतर्गत सरैंया गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय भाग एक को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए प्रदेश में चयन किया गया है। जिससे जिले के शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। पिछले साल भी इसी स्कूल को स्वच्छता के लिए चुना गया है। इसके पहले इस विद्यालय को शिक्षा की गुणवत्ता में तीन बार व एक बार स्वच्छता में पुरस्कार मिल चुका है।
सरैंया कस्बे में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाशंकर पांडेय व विद्यालय के शिक्षक पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय के स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हैं। जिले में केंद्र व प्रदेश सरकार की टीम स्कूलों के स्वच्छा के लिए सर्वे करने आयी थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर 2017- 18 का स्वच्छता पर प्रदेश में पुरस्कार दिया गया है। विद्यालय में 165 छात्र-छात्राएं है। चार शिक्षक व 3 अनुदेशक है।
विज्ञापन
---------------------------------
विधायक समेत नेताओं ने जाना ग्रामीणों का हाल
मानिकपुर। बरदहा नदी में आयी बाढ़ से प्रभावित हो रहे गांवों की स्थिति जानने के लिए विधायक आर के सिंह पटेल ने दौरा कर मऊ गुदुरहा रपटे की स्थित का निरीक्षण किया। प्रशासन ने बरदहा नदी के पास बने अधूरे सड़क निर्माण का काम शुरू करा दिया है। सकरौंहा व रानीपुर गांव में चौपाल लगाकर समस्या सुनी। उन्होंने मानिक पुर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को लेकर पावर हाउस का निरीक्षण का अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना वजह बिजली की कटौती न की जाए। उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने भी चमरौंहा व बरदहा नदी के पानी से प्रभावित गांव में जाकर ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिनों से गांव में बिजली नहीं आ रही है। ब्यूरो