फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   12 turtles were found during the excavation of the Pura pond.

Chitrakoot News: पुरा तालाब की खोदाई के दौरान 12 कछुए मिले

Sat, 20 Dec 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
12 turtles were found during the excavation of the Pura pond.
बरगढ़। वन विभाग के बरगढ़ वन क्षेत्र के पुरा तालाब में खोदाई के दौरान 12 जीवित कछुए मिले हैं। जिनको रानीपुर टाइगर रिजर्व की बरगढ़ रेंज की टीम ने सफलता पूर्वक रेस्क्यू करते हुए निकाल लिया है। इस कार्य की सराहना की जा रही है।
विज्ञापन

मऊ क्षेत्र के लालता रोड के पास पुरा तालाब है। जहां पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा तालाब की खोदाई कराई जा रही है। खोदाई के दौरान तालाब में कछुआ दिखाने में कुछ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी रानीपुर टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को दी। कुछ ग्रामीण शनिवार को बरगढ़ रेंज की टीम मौके पर पहुंची। तालाब से 12 कछुओं को सफलता पूर्वक जीवित निकाल लिया गया।
विज्ञापन

रानीपुर टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वनाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित जलीय जीवों को अपने कब्जे में रखना दंडनीय अपराध है। वन जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची दो के तहत संरक्षित है । कुछ ग्रामीण तालाब में पडे़ कछुओं को ले जाने की कोशिश भी कर रहे थे। उनको बताया कि जलीय वन्य जीव कछुआ को रखना अपराध है। भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी भी दी गई। कहा कि कोई भी वन्य जीव सरकारी संपत्ति माना जाता है। कछुओं को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है। जल्द ही उन्हें रानीपुर टाइगर रिजर्व के प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed