फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   12 thousand farmers did not get Samman Nidhi

Chitrakoot News: 12 हजार किसानों को नहीं मिली सम्मान निधि

Fri, 01 Dec 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 01 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
12 thousand farmers did not get Samman Nidhi
चित्रकूट। सम्मान निधि न मिलने से निराश किसान सर्दी में जिला कृषि विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैे। 2. 27 हजार किसानोंं में 12 हजार किसान ऐसे है जो सम्मान निधि के लिए परेशान हैं। ऐसे किसान अपने कागजात सुधरवाने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सरकार किसानों को हर वर्ष तीन किस्तों में छह हजार रूपये दे रही है। यह राशि किसानों के लिए बड़ा सहारा बनती है। जिले में एक लाख 27 हजार किसान है। जिसमें से 12 हजार किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल रही है। उप कृषि निदेशक राजकुमार कहना कि 12 हजार किसान है। जिनको धनराशि नहीं मिल रही है। जिन्होंने ई-केवाईसी और आधार लिंक नहीं कराया है। अन्य कारण भी जिनको किस्त नहीं मिली। उनको लाभ दिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। जिला कृषि कार्यालय में किसानों के कागजात जमा कराए जा रहे हैं। यदि कोई समस्या हो तो किसान सीधे मिल सकते हैं।
विज्ञापन


नांदिन गांव के बच्छराज ने बताया कि उसको मात्र पांच किश्त ही मिली है। इसके बाद नहीं मिली। अधिकारियों से मिलने पर कहा जाता है कि सभी कागज बनवा लो। सभी कागज जमा करने के बाद भी निधि नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नं - 2 कनकोटा गांव निवासी कुबेर ने बताया कि उसको किसान सम्मान निधि नहीं मिल रही है। उन्होंने इसके लिए रजिस्टे्रशन भी करवाया था। गेहूं की बुआई का कार्य चल रहा है। यदि सम्मान निधि मिल जाएगी तो खाद खरीद लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed