फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   12 hours later, 5 km away from the student's body found in well

12 घंटे बाद 5 किमी दूर तरौंहा में मिला छात्र का शव

Mon, 01 Aug 2016 11:25 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Mon, 01 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
12 hours later, 5 km away from the student's body found in well
मृतक छात्र वैभव गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उफनाई मंदाकिनी में गिरे छात्र का शव पुलिस ने बारह घंटे बाद घटनास्थल से लगभग पांच किमी दूर तरौंहा के पास बरामद किया। छात्र की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


सीतापुर निवासी वैभव गुप्ता पुत्र राकेश कुमार गुप्ता हाईस्कूल का छात्र था। रविवार की शाम वह साइकिल से दोस्तों के साथ रोज की तरह नया गांव में ट्यूशन पढ़ने गया था। वापस आते समय नया गांव पुल के पास उफनाई मंदाकिनी को देखने के दौरान वह साइकिल से गिर गया था।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन नदी में उफान होने के कारण उसका कुछ पता नहीं चल सका था। रात को जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने गोताखोर व पुलिस बल के साथ स्टीमर से नदी में छात्र की तलाश कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को दो बजे तक रामघाट से लेकर कर्वी मुख्यालय के पुल घाट तक पुलिस ने बूढ़े हनुमान मंदिर घाट, विकलांग विवि के पिछवाड़े, तरौंहा से गुजरी नदी के पानी में उसकी तलाश की।

इस दौरान बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राष्ट्रीय उद्योग संगठन के राष्ट्रीय सचिव शानू गुप्ता व सपा नेता गुलाब गुप्ता ने खोजबीन में पुलिस की मदद की।

सोमवार की सुबह लगभग छह बजे तरौंहा के पास नदी किनारे छात्र मिला। जानकारी होते ही पुलिस टीम उसे जिला अस्पताल लाई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed