फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   आमदनी बढ़ाने को खाली न रहें खेत

आमदनी बढ़ाने को खाली न रहें खेत

Fri, 08 Mar 2019 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
आमदनी बढ़ाने को खाली न रहें खेत
कृषक जागरूकता प्रदर्शनी का समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में चल रहे कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम व कृषि प्रदर्शनी का समापन हुआ। जिसमें भाजपा नेता हेमंत प्रताप सिंह ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी योजनाओं को विभिन्न माध्यमों द्वारा जन-जन तक पहुंचाया है तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत राजस्व एवं कृषि विभाग के सामंजस्य से नगद धनराशि खातों में भेजी जा चुकी है।
अंत में स्टॉल के अच्छे प्रदर्शन के मूल्यांकन के बाद प्रथम पुरस्कार बेसिक शिक्षा विभाग, द्वितीय पुरस्कार कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अनुभाग को एवं तृतीय जय गंगा वर्मी शक्ति फ र्म को दिया गया। इस दौरान उपकृषि निदेशक टीपी शाही ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत 57 हजार 289 लघु एवं सीमांत कृषकों के खाते में प्रथम किश्त धनराशि 2000 रुपये भेजी जा चुकी है। व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने आये हुए सभी आगंतुक एवं कृषकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

डॉ विजय कुमार गौतम, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां ने कहा कि आमदनी बढ़ाने के लिये आवश्यक है कि हमारा खेत खाली न रहे। डा. विन्द्रावन रैपुरा ने बताया कि एक गाय से एक एकड़ जीरो बजट/जैविक खेती करने के लिये 5 लीटर गौमूत्र 200 लीटर पानी ,10 किलोग्राम गाय का गोबर, 01 किलोग्राम गुड़, एक मुट्ठी तालाब की मिट्टी डालकर उसे घाड़ी की दिशा में दिन में डंडे की सहायता से मिलाते रहें तथा 72 घंटे में जीवामृत तैयार हो जाता है, जिसे सिंचाई नाली के माध्यम से पानी में बूंद-बूंद टपकाते हुए पूरे खेत में पहुंचा देते है जिससे जीवाणु पैदा होकर मिट्टी को उपजाऊ बनाते है जिससे बिना उर्वरक के पौधों को पोषक तत्व प्राप्त होने से कम लागत में अच्छे उत्पादन की प्राप्ति होती है। विषय वस्तु विशेषज्ञ सुनील कुमार सिंह, प्रगतिशील किसान शिवकुमार शुक्ला, रमेश कुमार कुशवाहा ,नरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed