Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   रोटी पुआ नृत्य का रोमांचकारी प्रदर्शन

रोटी पुआ नृत्य का रोमांचकारी प्रदर्शन

Tue, 05 Mar 2019 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
रोटी पुआ नृत्य का रोमांचकारी प्रदर्शन
रोटी पुआ नृत्य का रोमांचकारी प्रदर्शन
विज्ञापन

चित्रकूट। धर्मनगरी में चले रहे राष्ट्रीय रामायण मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कायक्रमों की धूम रही। कलाकारों ने मनोहारी प्रस्तुती दी। जिसमें प्राचीन नृत्य व भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में झारखंड के रांची सृष्टिधर महतो की टीम के कलाकारों ने रोटी पुआ नृत्य का रोमांचकारी प्रदर्शन किया। जवाहरलाल नेहरु मणिपुर की डांस अकादमी, इंफ ाल के कलाकारों ने भारत के सुदूर पूर्व में भगवान श्रीकृष्ण लीला की व्यापकता की मनोहारी झलक के रूप में रास का मंचन कर दर्शकों को मुग्ध किया। वही मेले में प्रतिदिन देश की ख्यातिलब्ध वृंदावन की रासलीला के पूर्व दिल्ली से कम्यून ग्लोबल आर्ट फ ाउंडेशन के कलाकारों ने भगवान राम के विभिन्न प्रसंगों और लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। जिसके निदेशक सावित्री क्षेत्री शर्मा व मुकेश शर्मा ने रासलीला व रामलीला की जानकारी दी।
इस मौके पर राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश करवरिया व महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी भालेन्दु सिंह आदि आदि मौजूद रहे।

कलाकारों ने प्रस्तुत किया भजन
चित्रकूट। कार्यक्रम में गंधर्व कल्चरल आर्गनाइजेशन लखनऊ के कलाकारों ने जगदीश शर्मा के निर्देशन में कलाकारों ने मनोहारी प्रस्तुतियां दी। महोबा के कलाकार लखनलाल यादव व रामदास नामदेव ने हनुमान जी की महिमा का भजन प्रस्तुत किया। लखनऊ के अग्निहोत्री बंधुओं ने सुर, लय, ताल के साथ संगीत प्रस्तुत किया भजन गायक दिव्यांग विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के आचार्य विशेषनारायण भजन गाए। बहुरंगी संस्कृ ृित वाले भारत में लोकगीतों और लोकनृत्यों की समृद्ध परंपरा है। निदेशक सावित्री क्षेत्री शर्मा व मुकेश शर्मा ने राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश करवरिया व महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी को साधुवाद दिया।
विज्ञापन


देखने को मिलेगी सिक्कों की झलक
चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेले के द्वितीय दिवस विद्वत गोष्ठी के दौरान ख्यातिलब्ध अनुसंधानकर्ता डा. चन्द्रिका प्रसाद दीक्षित ‘ललित’ ने जानकारी देते हुए बताया कि रामकथा के प्रमाण मुगल सम्राट अकबर के शासनकाल में प्रचलित चांदी के सिक्कों में भी साफ नजर आता है। राष्ट्रीय रामायण मेले के 46वें समारोह के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका के पृष्ठ भाग पर इन सिक्कों की झलक देखी जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed