{"_id":"5c5f062fbdec2232285b0c2b","slug":"11549731375-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन पुलिया में पलटा मिक्चर ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन पुलिया में पलटा मिक्चर ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/भौंरी। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन पुलिया में सीमेंट मिक्स गिट्टी लदे मिक्चर ट्रक के पलटने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के कारण लगभग एक घंटे तक हाईवे पर जाम भी लगा रहा। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जेसीबी व क्रेन के सहारे लगभग डेढ़ घंटे बाद ट्रक को बाहर निकाला। वाहन में फंसे चालक की मौत हो गई। ।मृतक गाजीपुर जिले का निवासी था।
रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की दोपहर को अरवारा स्थित सीडीएस प्लांट से मिक्चर ट्रक पुलिया निर्माण के लिए मसाला लेकर भौंरी की ओर जा रहा था। जैसे ही निर्माणाधीन पुलिया में मसाला डालने के लिए गया तभी पुलिया की मिट्टी धंसने से असंतुलित होकर पलट गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और चालक को निकालने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने क्रेन व जेसीबी के सहारे ट्रक को बाहर निकाला। तब तक चालक जयप्रकाश उपाध्याय पुत्र रामानन्द निवासी पैगम्बरपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है।
लापरवाही का लगाया आरोप
भौंरी। मृतक चालक दस साल से इस कंपनी में वाहन चलाने का काम करता था। घटना की सूचना पर देर शाम को पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी नीतू उपाध्याय व दो पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने निर्माण कंपनी के अधिकारी कर्मचारी व सहयोगियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।