फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   1,130 people received treatment at the health fair.1,130 people received treatment at the health fair.

Chitrakoot News: आरोग्य मेले में 1130 को मिला इलाज

Sun, 27 Sep 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 27 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
1,130 people received treatment at the health fair.1,130 people received treatment at the health fair.
27 सीकेटीपी-28-खोह पीएचसी में इलाज करते डॉक्टर। संवाद
चित्रकूट। जिले के 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे 1130 मरीजों का पंजीकरण कर इलाज किया गया। इनमें 507 पुरुष, 427 महिलाएं व 196 बच्चे शामिल रहे। स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार और परामर्श दिया।
आरोग्य मेले में पीएचसी सीतापुर में सबसे अधिक 74 मरीज पहुंचे। यहां सीएमओ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी तरह पीएचसी टिकरा में 57, बिहरवा में 55 और देवल में 52 मरीजों ने इलाज कराया। सरधुआ में 50 और परसौंजा में 49 मरीजों का पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन

महिला मरीजों की संख्या के मामले में पीएचसी टिकरा में सबसे अधिक 26 महिलाएं पहुंचीं। सीतापुर में 24 और बियावल में 23 महिला मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। बच्चों के इलाज के मामले में भी सीतापुर पीएचसी आगे रहा। यहां 27 बच्चों का पंजीकरण हुआ। बरवारा में 15 और सरधुआ में 12 बच्चों ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed