{"_id":"5b7c4ef442c792463f793d07","slug":"111534873332-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका के अपहरण का प्रयास
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका के अपहरण का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ी। थानाक्षेत्र के नोनार गांव से सात साल की बालिका को चार पहिया में अपहरण कर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद बालिका को छुडाया लेकिन आरोपी भाग निकला। दरसेंडा निवासी रामकंहाई पुत्र शिव ने मंगलवार को बताया कि उसकी नाती पलक घर में परिजनों के साथ बरामदे में सो रही थी। रात को अज्ञात वाहन लेकर चालक आया तो उसे लेकर भागने लगा। गांव के बाहर बालिका के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीणों ने वाहन रोका। बालिका को बरामद कर आरोपी को पकड़ा। इसी बीच आरोपी वाहन लेकर भागने में सफल हो गया। ग्रामीणों ने बालिका को परिजनों को सौंप दिया है। थाने में बालिका के नाना ने दरसेंडा के ही निवासी सोनू मिश्रा के खिलाफ अपहरण के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो