फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   टालमटोल जवाब पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का रोका वेतन

टालमटोल जवाब पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का रोका वेतन

Sat, 04 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
टालमटोल जवाब पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का रोका वेतन
डीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का रोका वेतन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने मिलावटी खाद्य पदार्थों पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी तो संबंधित विभाग के अधिकारियों ने टालमटोल जवाब दिया। नाराज जिलाधिकारी डीएम ने विभाग के अभिहीत व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। जबतक रिपोर्ट न मिले तबतक वेतन आहरित न करने को कहा गया है। ड्रग इंस्पेक्टर के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
कलक्ट्रेट सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक मेें जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा की। अभिहीत अधिकारी से खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी व कार्रवाई का विवरण मांगा। इस पर अभिहीत अधिकारी शशी शेखर ने बताया कि कुल 13 सेंपल भरें गये हैं जो जांच के लिये भेज दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों व अभिहित अधिकारी का इस माह का वेतन तब तक न निकाला जाय जब तक संबंधित खाद्य सुरक्षाधिकारी उप जिलाधिकारियों को छापे की कार्यवाही की रिपोर्ट न सौंपेगे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी से कहा कि पॉलिथीन पर कार्यवाही में जिन-जिन टीमों को अभियान में लगाया गया है इनसे स्पष्टीकरण मांगा जाय इनके द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है इनसे रिपोर्ट मांगे। क्या कार्यवाही की गयी उसकी रिपोर्ट मुझे उपलब्ध करायें। ड्रग इंस्पेक्टर के बैठक में न आने व जनपद कार्यभार ग्रहण करने के बाद से न रहने पर इनके खिलाफ शासन को पत्र भेजा जाय। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भूमि संबंधी समस्याएं प्राप्त हो रही है उनका तत्काल निस्तारण करायें और उसमें यह भी देखें कि उक्त विवादित जमीन पर जांच कर सही व्यक्ति को कब्जा दिलाया जाय।
विज्ञापन

उन्होंने उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देश दिये कि दाखिल खारिज के मुकदमों का निस्तारण सरसरी तरीके से न कर पट्टे की जमीन है या भूमिधरी उसको गांव में भ्रमण कर निस्तारण करें और तालाबों से अवैध कब्जा तत्काल हटाया जाय। जहां पर भी सरकारी जमीन पड़ी है वहां पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पाण्डेय, प्रभागीय वनाधिकारी कैलास प्रकाश, उप जिलाधिकारी कर्वी इन्दुप्रकाश, राजापुर सुभाषचन्द्र, मानिकपुर संदीप कुमार वर्मा, मऊ सौजन्य कुमार विकास, संबंधित अधिकारी व शासकीय अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed