फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   11 gamblers caught, 68 thousand rupees and ganja recovered

Chitrakoot News: 11 जुआरी पकड़े, 68 हजार रुपये और गांजा बरामद

Thu, 16 May 2024 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
11 gamblers caught, 68 thousand rupees and ganja recovered
चित्रकूट। कर्वी कोतवाली पुलिस और एसओजी ने संयुक्त अभियान चलाकर 11 जुआरियों को पकड़ा है। इनके पास से 68 हजार रुपये, मोबाइल, बाइक, घड़ी और गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह व एसओजी प्रभारी एमपी त्रिपाठी व उप निरीक्षक श्याम देव सिंह ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर बुधवार को सीतापुर से शिवरामपुर के रास्ते डामर प्लांट के पास जुआं खेल रहे जुआरियों को पकड़ा। इसमें भुईंहरी माफी निवासी रामभवन उर्फ भुवन, खोही परिक्रमा मार्ग निवासी सरजूशरण अवस्थी, भैसौंधा निवासी सरजू मिश्रा, कल्लू यादव, कंधई पुरवा भैसौंधा निवासी बबलू, कहेटामाफी निवासी पवन कुमार यादव, तेजभवन, पीलीकोठी नयागांव मध्य प्रदेश निवासी नीतेश सिंह, शैलेंद्र कुमार श्रीवास, लालापुर निवासी भरमदीन व गोबरिया भरतकूप निवासी कमलापति हैं।
विज्ञापन

इनके पास से पुलिस ने मालफड़ से लगभग 68 हजार रुपये, चार बाइकें, दस मोबाइल, पांच हाथ घड़ी व पांच किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed