{"_id":"5fc3d2cb8ebc3e9bec483863","slug":"11-cattle-burnt-alive-in-fire-chitrakutt-news-knp596950191","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : आग में जिंदा जले 11 मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : आग में जिंदा जले 11 मवेशी
विज्ञापन
आग से धू-धूकर जलता मवेशीबाडा
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जा हकीमपुर में शनिवार रात को कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी से एक पशुबाड़े में आग लग गई। इसमें पशुबाड़ा सहित 11 मवेशी जिंदा जल गए। पीड़ित मुन्ना पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह जानवरों को चारा देने के बाद घर चला गया था।
तभी रात में कूड़े की चिंगारी से आग लग गई। जब तक ग्रामीणों को पता चला, तब तक पशुबाड़े में बंधी चार भैंसें, तीन बैल, दो गाय, एक पड़िया व एक बछिया की जलकर मौत हो गई। साथ ही पास में रखा गेंहू, अरहर, सरसों व भूसा भी राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप के निर्देश पर नायब तहसीलदार सरधुआ विवेक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह व पहाड़ी थाने के उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है।