फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   11,488 carore ka hoga nivesh

Chitrakoot News: -11 हजार 488 करोड़ का प्रस्ताव, मार्बल, सोलर, माइक्रोचिप, पेय पदार्थ, पयर्टन को मिलेगा बढ़ावा

Tue, 17 Jan 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
11,488 carore ka hoga nivesh
चित्रकूट। चित्रकूट में औद्योगिक विकास व रोजगार के क्षेत्र मेें बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को टूरिज्म कन्वेलेव एवं इनवेस्ट समिट की बैठक हुई। इसमें 128 निवेशकों का 11 हजार 488 करोड़ का प्रस्ताव आया है। इसके पूर्व जिले में पर्यटन सेक्टर में 94 करोड़ रुपये का इन्वेस्ट किया जा चुका है। 25 हजार युवकों रोजगार देने की बात कहीं गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आरपी सिंह कहा कि चित्रकूट जिले में विकास की आशा की किरण जागी है।
सरकार ने चित्रकूट के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू किया है। 12 फरवरी को लखनऊ में इन्वेस्टमेंट समिट का कार्यक्रम होने जा रहा है। जिले मेें 128 निवेशकों ने 11 हजार 488 करोड़ का प्रस्ताव आया है। पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि दस्यु समस्या का खात्मा जिले में हो गया है। उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बुंदेलखंड को एक वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि टूरिज्म कन्वेलेव एवं इनवेस्ट समिट का आयोजन चित्रकूट जिले मेें किया गया। यहां पर निवेश की अपार संभावनाएं है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने उद्यमियों की सुरक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर अपना दल के मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह , जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, मैसर्स टुस्को लिमिटेउ के सीईओ मनोज सरदाना, मैसर्स वरूण वेवरोज के एसीईओ प्रेरणा कपूर, एमवी एम मोटर्स लिमिटेड के सीईओ मनु गुप्ता, सीडीओ अमृतपाल कौर, रानीपुर टाइगर रिजर्व के उप निदेशक आर के दीक्षित व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई कपंनिया करेंगी इन्वेस्ट
चित्रकूट। जिले में 11 हजार 488 करोड़ का निवेश कंपनिया करेंगी। मार्बल राक्स बीसीसी फण्ड सिंगापुर 5400 करोड़, इलेक्ट्रनिक माइक्रोचिप के लिए टूस्को लिमिटेड, 496 करोड़, सोलर एनर्जी के लिए वरूण वेवरेज लिमिटे 4700 करोड़, एमवीएम मोर्टस 25 करोड, ई रिक्शा सीएलसी ब्रिक्स एवं बायोकालकेलिए गुड लाइफ मार्केेटिंग 45 करोड़, कामगिरी गोधन समिति 25 करोड़ का इन्वेस्ट करने के लिए कहा है।

----------------------------
800 मेगावाट का लगाया जा रहा सोलर प्लांट
चित्रकूट। जिले मैसर्स टुस्को लिमिटेड के सीईओ मनोज सरदाना ने कहा कि चित्रकूट जिले के मऊ क्षेत्र में उनका उपक्रम 800 मेगावाट का सोलर प्लांट लगा रहा है। 2025 में कार्य पूरा हो जाएगा। मैसर्स वरूण वेवरोज के एसीईओ प्रेरणा कपूर ने बताया कि चित्रकूट जनपद मेेेें 600 करोड़ की लागतसे इन्वेस्टमेंट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed