फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   102 crore rupees for 27 km road widening and a bridge over the Chulchhulia river.

Chitrakoot News: 102 करोड़ से 27 किमी. मार्ग चौड़ीकरण व छुलछुलिया नदी पर बनेगा पुल

Sun, 17 May 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 17 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
102 crore rupees for 27 km road widening and a bridge over the Chulchhulia river.
चित्रकूट। कर्वी बूढ़ा सेमरवार राजापुर मार्ग का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण किया जाएगा। साथ ही मानिकपुर क्षेत्र निही गांव के छुलछुलिया नदी पर दीर्घ सेतु बनाया जाएगा। दोनों में 102 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। अभी यह सड़क केवल साढ़े तीन मीटर चौड़ी है। वहीं नदी पर छोटा रपटा बना है, इससे वाहनों के आवागमन में परेशानियां होती हैं। क्षेत्रवासी कई सालों से सड़क चौड़ीकरण व पुल की मांग कर रहे थे। शासन से घोषणा होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी है।
विज्ञापन



कर्वी से बूढ़ा सेमरवार होते हुए राजापुर तक सड़क की लंबाई करीब 27 किलोमीटर है। इसमें करीब एक सैकड़ा से अधिक गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। इसी रास्ते पर जेल कारागार, नांदिन कुर्मियान में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर भी है। अभी इस सड़क से भारी वाहनों के साथ एक साथ आ जाने पर निकलने में बहुत कठिनाई होती है। इसके चौड़ीकरण के लिए कई बार क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया था। लोनिवि के प्रांतीय खंड ने सड़क के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा था। शासन से सड़क के चौड़ीकरण की मंजूरी मिल गई है। विभाग की ओर से ई टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन


सभी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं। मशीनें आ गई हैं, ठेकेदार काम शुरू करने की तैयारी में है।
जितेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed