{"_id":"5a2587794f1c1b3c3d8bb8ac","slug":"101512408953-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की शिकायत पर नहर देखने पहुंचे विधायक-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की शिकायत पर नहर देखने पहुंचे विधायक-डीएम
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। नहरों का पानी टेल तक न पहुंचने और कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत पर जिलाधिकारी चिल्लीमल पंप कैनाल का निरीक्षण करने पहुंचे। सदर विधायक के साथ जिलाधिकारी ने आधा दर्जन गांव के लोगों से बातचीत की और सिंचाई-विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराएं। सोमवार को सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के साथ जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने गुरगौला से लेकर भदेदू तक संचालित नहर का निरीक्षण किया। इस दौरान चिल्लीमल पंप कैनाल से जुड़े बिहरवां, सुरवल व दीवारी गांव के किसानों को लेकर नहर किनारे पहुंचे। किसानों ने बताया कि कभी बिजली की आपूर्ति न होने से नहर नहीं चलती तो कभी टेल तक पानी नहीं पहुंचता है। जिस पर डीएम ने दोनों विभाग के अधिकारियों को फटकार भी लगाई। इस मौके पर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
किसानों की शिकायत पर नहर देखने पहुंचे विधायक-डीएम
किसानों की शिकायत पर नहर देखने पहुंचे विधायक-डीएम