{"_id":"59c40c9f4f1c1b27688b5bdd","slug":"101506020511-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो-21 सीकेटीपी-13 परिचय- पुलिस के साथ मौजूद उमेश कुमार।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-21 सीकेटीपी-13 परिचय- पुलिस के साथ मौजूद उमेश कुमार।
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो-21 सीकेटीपी-13 परिचय- पुलिस के साथ मौजूद उमेश कुमार।
रामलीला देखकर लौट रही महिला लापता
- पति ने टेपों चालक पर लगाया अपहरण का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
भौंरी(चित्रकूट)। पति के साथ रामलीला देखकर लौट रही महिला अचानक रास्ते से गायब हो गई। कई घंटे तक तलाश करने के बाद भी न मिले पर पति ने पत्नी के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना पुलिस को दी है।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह निवासी उमेश चंद्र वर्मा (24) पुत्र भोंडा ने बताया कि बुधवार रात पत्नी की बहन नथिया के बुलावे पर भौंरी में चल रही रामलीला देखने गया था। गुरुवार सुबह साइकिल से पत्नी को लेकर गांव की ओर लौट रहा था। बारिश होने के कारण दोनों एक स्थान पर रुक गए। इसी बीच एक टेपों आई तो उसने पत्नी को टेपों में बैठा दिया जबकि साइकिल से वह पीछे -पीछे चलने लगा। टेंपाें आगे निकल गया। जब वह कर्वी स्टैंड पहुंचा तो वहां उसे टेपाें नहीं दिखी। इस पर उमेश ने मोबाइल पर पत्नी से बातचीत की। पत्नी ने उसे फोन पर बताया कि टेपों चालक जबरन मानिकपुर की ओर ले गया और गहने आदि छीन लिए हैं। वह अभी भी टेपों में है। इतना सुनते ही उमेश ने डॉयल-100 पर फोन किया। थोड़ी देर में पहुंची डॉयल-100 वाहन से मानिकपुर रोड पहुंचा और पत्नी व टेपों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। यहां से फोन मिलाया तो वह भी स्विच आफ मिला। उसने सरैंया पुलिस चौकी में सूचना दी। उधर, चौकी प्रभारी केपी यादव ने बताया कि पति-पत्नी की मुलाकात मुख्यालय में नहीं हो पाई है। संभावना है कि पत्नी मायके कमासिन के कुंहारा गांव चली गई होगी। पीड़ित उमेश की सूचना पर आसपास खोजबीन की गई है लेकिन कोई नहंी मिला। यह भी हो सकता है कि पति पत्नी के बीच कोई विवाद हुआ हो।
------------------------------
आज तालाबंदी करेंगी आंगनबाड़ी
चित्रकूट(ब्यूरो)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चौथे दिन भी कार्य का बहिष्कार कर पटेल तिराहे पर धरना दिया। शुक्रवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में तालाबंदी कर धरना देने का भी यहां फैसला हुआ। इस मौके पर संगठन मंत्री ऊषा द्विवेदी ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विषय में स्पष्ट नीति लागू करे। जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह ,मंडल अध्यक्ष आशा त्रिपाठी, महामंत्री सावित्री सिंह, दुर्गावती , अनीता मीरा, निर्मला, पुष्पा, बसंती, केतकी, शकुन्तला, माया, सुलेखा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
-------------------------------------------------
कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान आज
चित्रकूट(ब्यूरो)। पेट्रोलियम कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस पार्टी पेट्रोल पंपों पर 22 सितंबर को हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने दी।
---------------------------------------
प्रधानाचार्य दें सुझाव
चित्रकूट(ब्यूरो)। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं के लिए बनाए जाने वाले केंद्रों में उपलब्ध संसाधनों के विषय में परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराने के निर्देश दिए गये थे। जिसके संबंध में कालेजों के प्रधानाचार्य अपने सुझाव 25 सितम्बर तक कार्यालय में उपलब्ध करा दें।