फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   children participate yamuna save movement

यमुना मुक्ति के लिए बच्चे भी कूदे दिल्ली कूच में

Sat, 02 Mar 2013 11:33 PM IST
छाता(मथुरा)/ब्यूरो
छाता(मथुरा)/ब्यूरो Updated Sat, 02 Mar 2013 11:33 PM IST
विज्ञापन
children participate yamuna save movement

ब्रज के जन ज्वार के सामने शनिवार को हाईवे भी अदना हो गया। ब्रजवासियों के रेला में स्कूल छोड़ बच्चे भी सड़कों पर बैठ गए और यमुना मुक्ति की आवाज बुलंद की।

विज्ञापन


यमुना मुक्ति पदयात्रा के अकबरपुर रोड पर आते ही हुंकार और बुलंद हो उठी जब संत जयकृष्ण दास पदयात्रा में खुद पग बढ़ाने पहुंचे। चौमुंहा से छाता तक जहां से यात्रा गुजरी, ब्रजवासियों का रेला संग होता गया। ब्रजवासियों के जोश ने पदयात्रा में प्राण फूंक दिए। चौमुंहा के पास पदयात्रियों ने कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम भी लगाया।
विज्ञापन


यमुना में जल का प्रवाह बढ़ाकर इसे प्रदूषणमुक्त करने की मांग को लेकर वृंदावन से हथिनी कुंड बांध तक के लिए निकली पदयात्रा का शनिवार को दूसरा दिन था। यमुना रक्षक दल और भाकियू के किसान पहले पड़ाव चौमुंहा से राधे कृष्ण भजते हुए आगे बढे़।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गांव के गांव खाली होकर सड़कों पर आते गए और दिल्ली पदयात्रा में शामिल हो गए। लोगों का उत्साह देख यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा, ‘ब्रजवासियों! हथिनी कुंड तक जाना है। ये उत्साह बना रहे।’


अपने तीसरे पड़ाव कोसी के लिए यमुना मुक्तिदूत रविवार सुबह चलेंगे। पदयात्रा के मंच पर भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed