{"_id":"d0b246c0ad2faac6cab471798d53d126","slug":"child-gang-of-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुटकू के कारनामे जान चौंक गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुटकू के कारनामे जान चौंक गई पुलिस
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 21 Dec 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो वाहन चुराने में 10 साल की उम्र के तीन बच्चों की मदद लेता था। इनमें से एक बच्चे का पिता गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन
पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 12 बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। यह गिरोह शहर से अब तक 100 से अधिक बाइक चुरा चुका है। खास बात यह है कि बच्चे पहले भी हत्थे चढ़ चुके हैं, जिन्हें पुलिस बच्चा जान छोड़ दिया था।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि कोतवाल ने कालाआम चौराहे के पास एक स्कूटी चुराने की कोशिश कर रहे दो बच्चों को पकड़ा। बच्चों से जब सख्ती से पूछताछ की तो पुलिस भौंचक्की रह गई।
विज्ञापन
पढ़ें, सहेली को ले गई घर तो भाई ने कर दिया रेप
बच्चे बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं। गिरोह का मुखिया एक बालक का पिता देवीसरन उर्फ मामा निवासी देवीपुरा है। पुलिस का कहना है कि देवीसरन अपने 10 साल के बेटे और उसके दो साथियों को ‘मास्टर की’ देता था।
छोटे उस्ताद शहर में खड़ी किसी भी बाइक पर बैठकर लॉक खोलने की कोशिश करते। लॉक खुलते ही दूर खड़े देवीसरन को इशारा कर देते। मौका मिलते ही देवीसरन बाइक लेकर रफूचक्कर हो जाता।
हापुड़ में बेचीं कई बाइक
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में देवीसरन ने बताया कि उसके लिंक हापुड़ के एक गिरोह से हैं। चुराई गईं बाइक को वह हापुड़ के गिरोह को बेच देता था। यह गिरोह उन्हें ठिकाने लगाने का काम करता है।
छुटकू ने छुड़ाए पुलिस के पसीने
पुलिस के हत्थे चढ़ा एक बच्चा गुम हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में पूरी कोतवाली खंगाली, लेकिन उसका पता नहीं चला। जब पुलिसकर्मियों ने कोतवाली के शौचालय में देखा तो वह वहीं कोने में छुपा बैठा था।
पहले भी हाथ आ चुके हैं बच्चे
बाइक चुराने की कोशिश करते इन बच्चों को पहले आवास विकास चौकी पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन बच्चे कोतवाली आते ही रोने लगे। पुलिस को लगा कि बच्चों ने किसी के बहकावे में आकर गलती कर दी और उन्हें छोड़ दिया था।
पढ़ें, सेक्स से किया मना, प्रेगनेंट बीवी को मारा चाकू