फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chief minister akhilesh yadav organised invest meet

बदलेगी सूरत, 35 हजार करोड़ से चमकेगा उत्तरप्रदेश

Thu, 12 Jun 2014 06:38 PM IST
Updated Thu, 12 Jun 2014 06:38 PM IST
विज्ञापन
Chief minister akhilesh yadav organised invest meet

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ने के बावजूद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल और आश्वासनों के बाद बीस कंपनियां करीब 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने को तैयार हो गई हैं।

विज्ञापन

 
अखिलेश यादव ने प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में आयोजित निवेशक सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। यहां नदियों का बहुत बड़ा जाल होने के साथ ही उपजाऊ भूमि का भी काफी विस्तार है।
विज्ञापन

नई नीत‌ियां बनाई गई

Chief minister akhilesh yadav organised invest meet

निवेश के लिए आगे आए निवेशकों को सरकार सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाना उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचा के स्तर पर राज्य में यमुना एक्सप्रेस वे है और आगरा को लखनऊ से जोड़ने के लिए छह लेन वाले राजमार्ग का काम लगभग पूरा हो चुका है।

कुल बीस कंपन‌ियां हुईं शाम‌िल

Chief minister akhilesh yadav organised invest meet

राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय को चार लेन वाले राजमार्ग से जोड़ा जाएगा और इसके किनारे मंड‌ियों का विकास करने की योजना है। इससे किसानों को काफी लाभ होगा।

यादव के आश्वासनों से स्वास्थ्य, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, सीमेंट ऊर्जा और कृषि क्षेत्र की कुल बीस कंपनियों ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के साथ करार किया है। जिससे राज्य में 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा और हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

न‌िवेश जुटाने का प्रयास

Chief minister akhilesh yadav organised invest meet

निवेश के मामले में कोई नई कंपनी आगे नहीं आई है बल्कि पहले से ही राज्य में कार्यरत कंपनियां अपने निवेश का विस्तार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बिजली वितरण के क्षेत्र में काफी निवेश की जरूरत है और सरकार इस दिशा में निवेश जुटाने का प्रयास कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि पर्यटन के मामले में राज्य का दबदबा पूरी दुनिया में है। आगरा का ताजमहल पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इससे पर्यटक आगरा और भारत को तो जानते हैं लेकिन यह दुर्भाज्ञ है कि इस क्रम में कोई उत्तर प्रदेश का नाम नहीं लेता है।

सरकार पर्यटन के अन्य क्षेत्रों के विकास को भी़ बढ़ावा देगी।

300 मेगावाट योजना शुरू होगी

Chief minister akhilesh yadav organised invest meet

राज्य में सबसे बडा निवेश करने की हामी दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम ने भरी है। रिलायंस यहां 4 जी नेटवर्क का विस्तार करने के लिए 5000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

इसके साथ ही यूफलेक्स बुंदेलखंड क्षेत्र में 300 मेगावाट के सौर ऊर्जा परियोजना का विकास करने के लिए 4000 करोड़ रुपए का निवेश करने का करार किया है।
 
इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र के प्रमुख एमिटी समूह ने राज्य में चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना करने के लिए 2000 करोड़ रुपए का निवेश करने की सहमति जताई है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में होगा न‌िवेश

Chief minister akhilesh yadav organised invest meet

इसी तरह स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनी यशोदा सुपर स्पेशियालिटी 2000 करोड़ रुपए और फोर्टिस समूह 250 बिस्तरों वाले अस्पताल बनाने के लिए 800 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
 
इसी तरह कृषि क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जीवीएल एग्रो इंडस्ट्री ने 2200 करोड़ रुपए उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी आईटीसी खाद्य प्रसंस्करण सहित कई क्षेत्रों में 2100 करोड़ रुपए के साथ ही 100 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए एज्योर पावर 800 करोड़ रुपएके निवेश करने का करार किया है।

योजनाओं की समय सीमा तय नहीं

Chief minister akhilesh yadav organised invest meet

रेवा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड 350 करोड़ रुपए सोनालिका ट्रैक्टर 200 करोड़ रुपए वेयरहाउस बनाने के लिए क्रिपको 150 करोड़ रुपए उत्तर प्रदेश फूड एंड लाजिस्टिक 600 करोड़ रुपए और अल्ट्रा फारवुड 200 करोड़ रुपये शामिल हैं।
 
मुख्यमंत्री के साथ करार पर सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किये हैं। हालांकि इन समझौतों और परियोजनाओं को अंतिम रूप देने की समयसीमा तय नहीं की गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed