फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   checklist is being prepared to solve counseling related problems

UP TET: समस्याओं के निदान के लिए चेकलिस्ट

Thu, 31 Jan 2013 12:58 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 31 Jan 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
checklist is being prepared to solve counseling related problems

प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग को पूरा करने के लिए विभाग की ओर से चेकलिस्ट तैयार की जा रही है। इसके जरिए अभ्यर्थियों की समस्या का निदान होगा। चेकलिस्ट में काउंसिलिंग के वक्त होने वाली संभावित दिक्कतों, सूची बनाने के तरीके आदि की जानकारी होगी। जिससे काउंसिलिंग के वक्त तुरंत समस्याओं का समाधान हो सके।

विज्ञापन


बुधवार को सीमैट में बेसिक शिक्षा निदेशक वासुदेव यादव और सचिव संजय सिन्हा ने सभी मंडलों के एडी बेसिक के साथ बैठक की। जिसमें चेकलिस्ट बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में काउंसिलिंग कराने के तरीके, जरूरी संसाधनों की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आवेदकों की हर समस्या के समाधान के लिए जल्द से जल्द ग्रीवांस सेल बनाने के निर्देश दिए गए, जिससे आवेदकों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन


बैठक में सभी मंडलों के मौजूद एडी बेसिक ने काउंसिलिंग से संबंधित अपने सवाल भी पूछे। जिसके जवाब सचिव संजय सिन्हा ने दिए। निदेशक वासुदेव यादव ने कांउसिलिंग को शुचितापूर्ण तरीके से कराने की हिदायत दी। कहा कि अगर काउंसिलिंग के दौरान अनियमितता की गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed