फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   charges for ticket cancellation

जानिए रेल टिकट कैंसिलेशन पर कितने रुपए होंगे वापस

Mon, 24 Jun 2013 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Mon, 24 Jun 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
charges for ticket cancellation

रेलवे एक जुलाई से अपने टिकटों के रिफंड के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने नियमों में संशोधन के आदेश सभी जोनल मुख्यालयों को जारी भी कर दिए हैं।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक टिकट कैंसिलेशन के समय कटने वाला सर्विस चार्ज हटाया जा सकता है।

अभी शयनयान व एसी श्रेणी में कैंसिलेशन के लिए पांच रुपये तक सर्विस चार्ज कट रहा है।

नए नियम पर अमल हुआ तो रेलवे ट्रेन छूटने के 48 घंटे के भीतर और छह घंटे पहले तक कंफर्म टिकट के निरस्तीकरण पर एसी प्रथम व एक्जक्यूटिव श्रेणी का 120 रुपये, एसी द्वितीय व फर्स्ट क्लास का सौ रुपये, एसी तृतीय, एसी तृतीय इकॉनोमी व एसी चेयरकार का 90 रुपये और शयनयान श्रेणी का 60 व सेकेंड श्रेणी का 30 रुपये की सीधी कटौती होगी।
विज्ञापन


रेलवे ट्रेन छूटने के दो घंटे बाद कन्फर्म टिकट पर रिफंड न देने पर भी विचार कर रहा है।

रेलवे बोर्ड के अपर महानिदेशक जनसंपर्क एके सक्सेना का कहना है कि वर्तमान में रिफंड व्यवस्था को लेकर लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए इसके कुछ नियमों में संशोधन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे एक जुलाई से लागू किया जाएगा। जल्द ही संशोधन की सूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed