फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth showed feats on the fortieth of Muharram

मुहर्रम के चालीसवां पर युवाओं ने दिखाए करतब

Thu, 30 Sep 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth showed feats on the fortieth of Muharram
शहाबगंज। क्षेत्र के बड़गावां गांव में मुहर्रम के चालीसवां पर शासन की मंशा के अनुरूप कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए अंजुमन गरीब नवाज कमेटी की तरफ से बृहस्पतिवार को चेहल्लुम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व बुधवार की रात्रि में अंजुमन गुलामाने मुस्तफा शकुराबाद, अंजुमन हैदरी कोलउंद, अंजुमन सोहदवार की टीम ने नौहाख्वानी पेश की। वहीं बृहस्पतिवार को विभिन्न गांवों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर हैरतअंगेज खेल दिखाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सपा नेता डॉ. रामअधार जोसेफ़ व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रतीश कुमार ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

इस दौरान सपा नेता ने कहा कि चेहल्लुम इमाम हुसैन की याद में मनाया जाता है। इसमें एकता की मिसाल देखने को मिलती है। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रतीश कुमार ने कहा कि मैदाने कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन व उनके 71 अनुयायियों की शहादत के चालीस दिन बाद चेहल्लुम मनाया जाता है। प्रतियोगिता में वारसी अखाड़ा सुरसी मिर्जापुर, अंजुमन हैदरिया, तकिया शहाबगंज, अंजुमन इस्लामिया एकौना की टीम ने लकड़ी, भाला, बरछी, बल्लम, तलवारबाजी, बंदिश, बाना, बनेठी, झूमर आदि औजारों से कला का प्रदर्शन किया। करतबों को देखने के लिए गांव के साथ आस-पास गांवों से काफी संख्या में लोग जुटे थे। इस दौरान मृत्युंजय पांडेय, महमूद आलम, पुनीत पांडेय, नुरूलहोदा, इबरार अहमद, जसवंत मौर्या, रामाशंकर, महताब, राकिब, अनीस, इमरान, अल्तजा हुसैन, सलाहुद्दीन रहे। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिसकर्मियों की टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed