फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth returning home with medicine dies after being hit by a vehicle.

Chandauli News: दवा लेकर घर लौट रहे युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत

Sat, 08 Aug 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Youth returning home with medicine dies after being hit by a vehicle.
सकलडीहा में रोते बिलखते चंद्रशेखर राजभर के परिजन। स्रोत:-जागरूक पाठक
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के विशुनपुरा गांव चंद्रशेखर राजभर (45) की शुक्रवार की शाम जिला अस्पताल से दवा लेकर घर लौटते समय वाहन की चपेट में आने से मौत हाे गई। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विशुनपुरा गांव निवासी सिखारी राजभर के बेटे चंद्रशेखर राजभर की तबीयत शुक्रवार को खराब हो गई। वह घर से साइकिल लेकर सकलडीहा के सधन तिराहे पहुंचा था। वहां से ऑटो रिक्शा पकड़ कर जिला अस्पताल दवा लेने गया। शाम को घर लौटते समय सकलडीहा के सघन तिराहे के पास वाहन से उतर कर सड़क पार करने लगा। इसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में चंद्रशेखर ने दम तोड़ दिया। चंद्रशेखर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी हसीना, पुत्र गौरव, पुत्री काजल और आरो रो-रो कर बदहवास हो गए। थानाध्यक्ष भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

सकलडीहा में रोते बिलखते चंद्रशेखर राजभर के परिजन। स्रोत:-जागरूक पाठक

सकलडीहा में रोते बिलखते चंद्रशेखर राजभर के परिजन। स्रोत:-जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed