फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth of the district will become brand ambassadors of police

Chandauli News: पुलिस के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे जिले के युवा

Wed, 31 Jan 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Youth of the district will become brand ambassadors of police
चंदौली। जिले के युवा अब पुलिस के ब्रांड एंबेसडर भी बनेंगे। इसके लिए युवाओं का 30 दिनों के प्रशिक्षण की शुरुआत मंगलवार को हो गई। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि यह एक ऐसा अवसर है जहां पुलिस के कार्यों को युवा नजदीक से देख व समझ सकेंगे। युवाओं को प्रायोगिक ज्ञान का अवसर मिलेगा। भविष्य में युवा पुलिस के ब्रांड एंबेसडर भी बनेंगे। जिले में युवाओं को जागरूक करने के लिए टीम गठित की गई है। टीम में चंदौली कोतवाली के उप निरीक्षक सूरज सिंह, अलीनगर थाने के अमित सिंह, सकलडीहा के महफूज अहमद बलुआ थाने के जगदीश प्रसाद धानापुर थाने के शिवबाबू यादव, नौगढ़ थाने के ओमप्रकाश आदि को थाना स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

युवाओं को पुलिस की कार्यशैली के बारे में जागरूक करने के लिए मंगलवार को पुलिस विभाग की ओर से एसपीइएल (स्टूडेंट पुलिस एक्सप्रिएन्शल लर्निंग प्रोग्राम) पुलिस लाइन सभागार में कार्यशाला आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को अपराध व अपराधियों के खिलाफ एफआईआर लिखने से लेकर घटनास्थल निरीक्षण तक के बारे जानकारी दी गई। एसपीइएल के तहत 30 दिनों तक जिले के युवाओं को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन



कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बच्चों बातचीत कर सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान, सड़क सुरक्षा नियम, अपराध व अपराधियों के खिलाफ एफआईआर लिखने से लेकर घटनास्थल निरीक्षण तक के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम में शामिल युवाओं के सवालों का जवाब भी एसपी ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed