{"_id":"66030c734bd94ea9380aada9","slug":"youth-murdered-in-dispute-over-drinking-alcohol-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: शराब पीते समय हुआ विवाद, रॉड से हमला कर ली साथी की जान; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: शराब पीते समय हुआ विवाद, रॉड से हमला कर ली साथी की जान; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Tue, 26 Mar 2024 11:27 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:27 PM IST
सार
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। इस संबंध में पीडीडीयू नगर सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीडीयू नगर के चतुर्भुजपुर मुहल्ले में शिव मंदिर के समीप मंगलवार की रात नौ बजे शराब पीने के विवाद में एक व्यक्ति ने साथी पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
मूल रूप से वाराणसी के शिवदास पुर इलाके के रहने वाले विजय उर्फ पंडितजी (40) पुत्र मोहनलाल पांडेय चतुर्भुजपुर मुहल्ले में किराए के मकान में रहते थे। समीप के मकान में रहने वाले चंदन से दोस्ती थी। दोनों अक्सर मंदिर के समीप स्थित दुकान पर बैठते थे। होली के दूसरे मंगलवार की रात लगभग नौ बजे चंदन और विजय अन्य लोगों के साथ बैठे थे। दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसी विवाद में चंदन ने दुकान के पास पड़े रॉड से विजय पर हमला कर दिया। रॉड सिर पर लगते ही विजय लहूलुहान हो गया। दोस्त के सिर से खून बहता देख चंदन के होश उड़ गए। आनन फानन अन्य लोगों के साथ चंदन ने विजय को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। इस संबंध में पीडीडीयू नगर सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।