{"_id":"6a57e3411a4dd1e3620f2c17","slug":"youth-drowns-in-canal-no-trace-found-by-evening-chandauli-news-c-189-1-svns1013-151467-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नहर में डूबा युवक, शाम तक नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नहर में डूबा युवक, शाम तक नहीं मिला सुराग
विज्ञापन
नियामताबाद के नई बस्ती निवासी मनोज यादव के नहर में डूबने के बाद जुटी पुलिस व पता लगाते गोताखोर।
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा नई बस्ती के पास बुधवार को दोपहर में बड़ी गंगा नहर में एक युवक डूब गया। घटना के बाद प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से घंटों तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। महेवा नई बस्ती निवासी स्व. सियाराम यादव का बेटा मनोज यादव (36) दोपहर करीब तीन बजे बड़ी गंगा नहर की सीढ़ियों पर लेटा था। इसी बीच संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में गिर गया और डूब गया।
नहर की दूसरी पटरी पर मौजूद युवकों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर राजीव मोहन सक्सेना और अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से नहर में युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों की मांग पर उप जिलाधिकारी ने एनडीआरएफ टीम को बुलाने के निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम बुलाई गई है। नहर में जल प्रवाह कम कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा है।