{"_id":"6488bf2e497a036fee00afa6","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-while-plucking-mangoes-chandauli-news-c-20-1-250692-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आम तोड़ने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आम तोड़ने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
डेढोना गांव निवासी शिव कुमार (22) मंगलवार को गांव के ही पास में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। उसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर पेड़ से गिर गया। उसे चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । डेढोना गांव निवासी रामबचन गुप्ता का मझला बेटा शिवकुमार (22) वाहन चलाता था। कई महीनों से वह घर पर ही रह रहा था। मंगलवार को लगभग 11 बजे गांव के ही पास पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने लगा। बगल से गुजरी जागेश्वरनाथ विद्युत उप केंद्र की अमरा फीडर की हाईटेंशन तार लाइन का तार पेड़ की डाली से सटा था। वह उसकी चपेट में आकर और पेड़ से गिर गया।
परिवार के सदस्य रिश्तेदारी में गए थे। वह काफी देर तक वहीं गिरा रहा। गांव वालों को शक हुआ तो पास पहुंचे और उसे लेकर चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।