फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth dies due to drowning in river while fishing

मछली मारते समय नदी में डूबने से युवक की मौत

Wed, 22 Dec 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in river while fishing
रामगढ़ थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव स्थित कुदरा नदी में बुधवार की शाम मछली मारते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मछली मारने के दौरान पांव फिसलने से युवक के गहरे पानी में चला गया। साथ में मछली मार रहे उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए। इसकी सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया ।
विज्ञापन

गांव निवासी सावन कुमार बिंद (25) अपने साथियों के साथ नदी में मछली मारने गया था। मछली मारते समय पांव फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की पर असफल रहे। साथियों के हो-हल्ला मचाने पर जुटे ग्रामीण उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल ले आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में रामगढ़ थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। युवक के मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों में रोना-पीटना मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed