{"_id":"635adf1d59fb6461f00822a2","slug":"youth-dies-due-to-drowning-in-pond-chandauli-news-vns680767540","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव में बुधवार की शाम पूजनोत्सव के बाद गणेश-लक्ष्मी की नोनार गांव में मूूर्ति विसर्जित करने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाल की सहायता से देर रात युवक के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बलुआ स्थित गंगा के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पीथापुर गांव में दीपावली पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित की जाती है। अगले दिन प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया जाता है। इस वर्ष पूजा कमेटी के सदस्य मूर्तियों को विसर्जित करने बुधवार की शाम नोनार गांव के तालाब पर ले गए थे। विसर्जन के दौरान गांव निवासी तेजबहादुर सिंह उर्फ मंटू (32) तालाब के गहरे में पानी में चला गया। जब तक साथ गए ग्रामीण कुछ समझ पाते वह डूबने लगा। तालाब ज्यादा गहरा होने के कारण कुछ ही देर में वह डूब गया।
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाश शुरू की लेकिन क्षेत्र में कोई गोताखोर नहीं होने की वजह से शव को पानी में जाल डालकर निकाला गया। बुधवार देर रात को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बृहस्पतिवार की शाम शव का अंतिम संस्कार बलुआ घाट पर किया गया। मृतक के पिता राजनाथ सिंह, माता प्रभावती सिंह, बडे भाई अनिल कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, धमेंद्र कुमार सिंह का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। इस संबंध में कोतवाल विनोद मिश्र ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।