फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth dies due to drowning in Karmnasha river

Chandauli News: कर्मनाशा नदी में डूबने से युवक की मौत

Fri, 23 Jun 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Karmnasha river
क्षेत्र के चारी गांव के पास कर्मनाशा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बिहार के बड़ूरी गांव निवासी वकील यादव (28) पिछले कई वर्षों से चारी गांव में अपने मौसा शामा यादव के यहां रहता था। बृहस्पतिवार को वह भैंस चराने के लिए कर्मनाशा नदी के किनारे गया था। शाम को भैंस वापस लौट आईं लेकिन वकील वापस नहीं आया। इस पर उसके मौसा के घर वालों ने काफी खोजबीन किया लेकिन रात होने के चलते कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण नदी की ओर गए तो उसका शव नदी में मिला। मौके पर पहुंचे उसके रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोपहर में जमानिया गंगाघाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के लोगों ने बताया युवक मंदबुद्धि था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed