{"_id":"66361ab0104af389a3012caf","slug":"youth-dies-due-to-drowning-ganga-river-in-chandauli-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मछली मार रहे युवक को आई मिर्गी, गंगा में डूबने से मौत; छह माह की मासूम संग बिलख पड़ी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मछली मार रहे युवक को आई मिर्गी, गंगा में डूबने से मौत; छह माह की मासूम संग बिलख पड़ी पत्नी
Sat, 04 May 2024 04:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 04 May 2024 04:54 PM IST
सार
Chandauli News: मिंटू के मौत की सूचना पर परिजनों में कोहरम मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अस्पताल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मिंटू की फाइल फोटो और बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के नरौली गंगा घाट के पास शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे मछली मारने गए युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि नरौली निवासी मिंटू (30) वर्ष पुत्र हरबंश निषाद गांव के बच्चों के साथ गंगा में मछली मारने गया था। इसी दौरान उसे मिर्गी आ गया और वह डूबने लगा, जिसे देख बच्चे घबरा गए और शोर मचाना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
बच्चों को चीख-पुकार सुन घाट के पास मौजूद लोग दौड़ उठे। गंगा में छलांग लगा कर मिंटू को ढूंढने लगे। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकल लिया। आननफानन उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए जहां डाक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डाक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मृतक की शादी दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के सोनहुली गांव में हुई थी। उसको एक 6 माह की लड़की अंकिता है। वह अपने पांच भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था, जो मुंबई की एक कंपनी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। एक माह पूर्व वह छुट्टी पर आया था। रविवार को मुंबई वापस जाना था। एक वर्ष पूर्व उसके छोटे भाई रविकांत की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। मृतक की मां कुमारी और पत्नी अनिता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन