चंदौली : सिर में गोली लगने से युवक की मौत, कार में मिली लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा नेशनल हाईवे पुल पर शुक्रवार सुबह लावारिस कार में युवक की खून से लथपथ लाश मिली। उसके सिर में पीछे से गोली मारे जाने के निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर अलीनगर पुलिस ने शुक्रवार फ्लैग मार्च पर निकली थी। इस दौरान पुलिस बल पचफेड़वा पुल पर पहुंच तो सड़क के किनारे लावारिस कार के अंदर युवक का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस ने सूचना उच्चाधिकारियों को दी। कार में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। मृतक के भाई आलोक त्रिवेदी ने शव की पहचान की। उनके अनुसार मृतअभिषेक त्रिवेदी (38), बिहार के कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के मुठानी गांव का रहने वाला था।
वह पहले शराब का कारोबारी था। बाद में बिहार में शराबबंदी हो जाने पर वह वाराणसी में सामने घाट इलाके में रह रहा था। उसके अपार्टमेंट की किराएदारी ही आय का साधन थी। अभिषेक बृहस्पतिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी पत्नी सीमा त्रिवेदी से किसी काम से जाने की बात कह कर निकला था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे खोजने लगे।
शुक्रवार की सुबह पचफेड़वा पुल पर कार में शव होने की सूचना मिली। खबर सुनकर अभिषेक के पुत्र शिवम, शौर्य व यश रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस के अनुसार, कार में तमंचा, कारतूस व खोखा पड़ा था। इससे लगता है कि उसी से ही उसके सिर में गोली मारी गई थी। शव को पीले रंग की बोरी से ढका गया था। अलीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि हत्या कहीं और की गई थी। पोस्टमार्टम व जांच पड़ताल के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।